Saturday 19 March 2016

अग्नि-५ – Agni-5 in Hindi

149 अग्नि-५
अग्नि पंचम (अग्नि-५) भारत की अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र है अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण के साथ भारत उन चंद देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें हैं.
अग्नि-5 की मारक क्षमता पाँच हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है. अग्नि पांच मिसाइल की लंबाई 17.5 मीटर है और इस पर करीब 2500 करोड़ रुपए की लागत आई है. ये मिसाइल 1.5 टन का हथियार चीन के अंदर तक ले जाने में सक्षम है.
अग्नि मिसाइलें परमाणु हमलों के खिलाफ भारत की प्रतिरोधी क्षमता का अहम हिस्सा हैं. इन मिसाइलों की रेंज 700 किलोमीटर से शुरु होती है और अब अग्नि 5 आने के बाद पाँच हजार किलोमीटर तक हो गई है
इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत है MIRV तकनीक यानी एकाधिक स्वतंत्र रूप से लक्षित करने योग्य पुनः प्रवेश वाहन (Multiple Independently targetable Re -entry Vehicle), इस तकनीक की मदद से इस मिसाइल से एक साथ कई जगहों पर वार किया जा सकता है, एक साथ कई जगहों पर गोले दागे जा सकते हैं, यहां तक कि अलग-अलग देशों के ठिकानों पर एक साथ हमले किए जा सकते हैं
‘अग्नि-5′ का विकास वर्ष 1983 में शुरू हुआ था। सूत्रों का कहना है कि ‘अग्नि-5′ को वर्ष 2017 में भारतीय सेना में शामिल कर इसकी तैनाती की जा सकती है, परन्तु उसके लिए उससे पहले कुछ और परीक्षण करने होंगे। ‘अग्नि-5′ की बदौलत भारत को रणनीतिक बॉम्बर विमानों और पनडुब्बियों से परमाणु हथियार दागने की क्षमता तो हासिल होगी ही, इससे भारत खुद पर परमाणु हमला हो जाने के बावजूद पलटवार करने में भी सक्षम हो जाएगा।
एसयू-30 एमकेआई और फ्रांस-निर्मित मिराज 2000 लड़ाकू विमान हवा से परमाणु हथियार दागने की क्षमता रखते हैं। इनके अलावा स्वदेशी परमाणु-चालित पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत पर भी समुद्र के भीतर परीक्षण जारी हैं, और उसे वर्ष 2016-17 तक भारतीय नौसेना में शामिल कर लिए जाने की उम्मीद है।
वैसे, भारत इससे पहले ही समुद्र के नीचे से परमाणु हथियार दागने की क्षमता सिद्ध कर चुका है। पनडुब्बियों से दागी जा सकने वाली के-15 परमाणु मिसाइलों के पिछले कुछ वर्षों में एक दर्जन से भी ज़्यादा सफल परीक्षण किए जा चुके हैं।
प्रमुख विशिष्टियाँ
1- अग्नि 5 से भारत इंटरकॉन्टिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल ( ICBM ) क्लब में शामिल हो जाएगा। अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन पहले से ही इस तरह की मिसाइलों से लैस हैं।
2- अग्नि-5 मिसाइल का निशाना गजब का है। यह 20 मिनट में पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी और डेढ़ मीटर के टारगेट पर निशाना लगा लेगी।
3- अग्नि-5 से भारत की सामरिक रणनीति में बड़ा बदलाव आएगा। इस मिसाइल से अमेरिका को छोड़कर पूरा एशिया, अफ्रीका और यूरोप भारत के दायरे में होगा।
4- यह मिसाइल एक बार छूटी तो रोकी नहीं जा सकेगी। यह गोली से भी तेज चलेगी और 1000 किलो का न्यूक्लियर हथियार ले जा सकेगी।
5- यह भारत की सबसे लंबी दूरी की मारक मिसाइल होगी। वॉरहेड पर एक टन तक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम।
6- अग्नि-5 से भारत की एक मिसाइल से कई न्यूक्लियर वॉरहेड छोड़ने की तकनीक की परख होगी।

0 comments:

Post a Comment